लोहरदगा: लोहरदगा सेवा भारती ने चुन्नीलाल स्कूल में 189वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया, 42 लोगों को मिला लाभ
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सामाजिक संगठन सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार को लगातार 189वें सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी एवं सहसचिव सूरज साव ने संयुक्त रूप से की।