लोहरदगा: बरही पुल: सीमेंट लदा ट्रक गिरा, पुल बना मौत का जाल, हसनैन खलीफा ने जताई चिंता, लोगों में दहशत
गौरतलब है कि बरही पुल और इसके आसपास का इलाका लगातार दुर्घटनाओं का गवाह बनता जा रहा है। बीते बरसात के मौसम में इसी स्थान पर एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया था, जिसकी जान स्थानीय युवकों ने फरिश्ता बनकर समय रहते बचाई थी। इस घटना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा नगर सहसचिव हसनैन खलीफा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे बरसात हो या सूखा मौसम, बरही पुल