लोहरदगा: माँ सरस्वती की आराधना समाज को जोड़ती है, ऐसे आयोजन भाईचारा मजबूत करते हैं: पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू
विद्या, बुद्धि और वाणी की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पावन आराधना के उपरांत दूसरे दिन शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजे पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू के आवास स्थित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-पाठ, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान एक दिन पूर्व विधिवत संपन्न हो चुके थे, जबकि दूसरे दिन श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया।