लोहरदगा: लोहरदगा में गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी-एसपी ने बीएस कॉलेज स्टेडियम में परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार सुबह लगभग 10 बजे लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम मैदान में परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. ताराचंद एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने परेड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।