आरोन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई, 312 आवेदकों ने दिए शिकायती आवेदन
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में 2 जुलाई को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला अधिकारियों के साथ किया गया। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे 312 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।