थाना सिविल लाइन- आज दिनांक 02.06.26 को शाम करीब 06.30 बजे डायल -112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि फिरदौस नगर में झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु जे0एन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया, मजरूब फैजान से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई है कि उसके दोस्त आतिफ का अयान के साथ झगड़ा हो गया था जिसमें अयान पक्ष के किसी व्यक्ति द्वारा फायर किया गया जिससे फैजान के पैर में गनशॉट इंजरी हुई, मजरूब की हालत खतरे से बाहर है तथा उपचाराधीन है ।घटना के सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है । अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय द्वारा दी गई बाइट ।
@Uppolice