हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन लेवल गिरने के बावजूद समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।