बहराइच: GIC सहित जिले के 114 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
गुरुवार से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही हैं, जिसमें पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगी। जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा के जरिए परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखी जा रही है।