बहराइच: बहराइच में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर पालिका ईओ ने की बड़ी कार्यवाही
शहर की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन की टीम की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका प्रशासन की टीम ने शहर के चित्रगुप्त चौक से चांदपुरा चौराहे तक अवैध पक्के निमार्ण,टीनशेड पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।टीम ने अभियान के दौरान 10हजार की वसूली भी की है। कई दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।हड़कम्प मच गयाहै।