देवली: देवली शहर के पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगडिया बनास नदी पुलिया से युवक ने लगाई छलांग
Deoli, Tonk | Jul 15, 2026 देवली शहर के पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगडिया बनास नदी पुलिया से एक युवक के नदी में कूदने की आशंका के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी रहा। देवली थाना पुलिस के साथ मालपुरा से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया।