टोडारायसिंह: टोडारायसिंह पुलिस ने बिना नंबर के 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
Todaraisingh, Ajmer | Jun 4, 2026
टोडारायसिंह। एसपी के निर्देश पर 1 से 30 जून तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बिना नंबर और मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ अभियान में टोडारायसिंह पुलिस ने चुंगी नाका सर्किल और बस स्टैंड के पास से बिना नंबर की 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को थाना परिसर में खड़ा कियाहै।