बिजनौर: बिजनौर में तालिब खालिद प्रकरण में सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Apr 4, 2026 बिजनौर में महीनों से चल रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष रॉबिन चौधरी और तालिब खालिद प्रकरण को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंदु की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आज शनिवार को सुबह करीब 11:00 बजे सपा के नगीना विधानसभा से विधायक मनोज पारस तमाम सपा के लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।