अनूपपुर: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु अनुपपुर में प्रत्येक माह आयोजित होंगे जनसुनवाई शिविर
अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, अनुपपुर ने जानकारी दी है कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जोन एवं वितरण केंद्र, संभागीय एवं वृत्त स्तर पर प्रत्येक माह नियमित जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण केंद्र स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार होगा।