बिजनौर: गांव गढ़ी में एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Dec 19, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव गढ़ी में विकांशु नाम के एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।