रायबरेली: जिले में जनवरी माह में होने वाली ग्राम चौपाल के लिए अधिकारियों को किया गया नामित, जानकारी दी सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने
विकास भवन स्थित कार्यालय में,शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी,अर्पित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनवरी माह में होने वाली,ग्राम चौपाल के लिए विभिन्न ब्लॉकों के लिए,अधिकारी नामित किए गए हैं।जिनके द्वारा उक्त चयनित गांव में जाकर,चौपाल लगाकर ग्राम की समस्त समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी।जिसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।3 जनवरी से इसका आयोजन किया जाएगा।