रायबरेली: ग्रीपशाह क पुरवा गांव में दबंगों ने कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा, उसके भाई और मां के साथ घर में घुसकर की मारपीट
कोतवाली नगर क्षेत्र के,ग्रीपशाह का पुरवा गांव में।बेखौफ दबंगों द्वारा,एक परिवार के साथ की गई मारपीट व गाली गलौज के मामले में,पीड़ितों ने,शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है।और मारपीट करने वालों पर,मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़ित परिवार का कहना है।कि थाने में शिकायत की गई थी।लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।