रायबरेली: पासापुर निवासी ठेकेदार से दबंगों द्वारा रंगदारी मांगने को लेकर SP से शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़ित ने दिया बयान
भदोखर थानाक्षेत्र के,पासापुर के रहने वाले,ठेकेदार विकास कुमार से दबंगों द्वारा मांगी जा रही,रंगदारी के मामले में पीड़ित ने,शनिवार को SP से शिकायत की,एसपी के आदेश पर,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की,जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित ने बताया कि आए दिन,दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।मीडिया में बयान देते हुए पुलिस से जान माल की गुहार लगाई है।