हुज़ूर: भोपाल में बनेगा आचार्य विद्यासागर का स्मारक, स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री का ऐलान
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2025 भोपाल में विधानसभा परिसर में पहली बार किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज का स्मारक बनाया जाएगा। सीएम ने मंच पर बैठे मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन (पैर धोए) किया। दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।