कठूमर: एक साल से फरार गौतस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय ने भेजा जेल
कठूमर, 7 जुलाई। कठूमर सर्किल के देवी धौलागढ़ थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे गौतस्करी के आरोपी संजय सांटया कंजर निवासी लक्ष्मणगढ़ को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल लोकेश शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा।