बाह: पिनाहट के मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा युवक सोता मिला, रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार
पिनाहट के नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वारदात के बाद आरोपी मंदिर के अंदर ही सो गया था। बुधवार तड़के करीब तीन बजे मंदिर संचालक शिवनारायण पचौरी को सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर मुख्य गेट खुला मिला और अंदर युवक सोता पाया गया। पचौरी ने बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि