पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि लालू यादव की पार्टी पूरी तरह परिवार की पार्टी है
शुक्रवार को बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीनदिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव द्वारा अपनी बेटी को चुनाव लड़ाये जाने की खबर पर मंत्री नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव की पार्टी पूरी तरह परिवार की पार्टी है। बिहार की 40 सीटों पर उनको अपने परिवार के सदस्यों को ही चुनाव लड़ा देना चाहिए।