पटना ग्रामीण: बेऊर थाना के सिपारा में बीते देर रात एक घर में सिलिंडर ब्लास्ट, 5 लोग झूलसे
बेऊर थाना के सिपारा में बीते देर रात एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। हादसे में 5 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें पारस और अपोलो बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।