पटना ग्रामीण: Patna पहुंचते ही ऋतुराज सिन्हा ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- वो 4 नहीं 14 सिंबल बांट सकते हैं
शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान महागठबंधन में बिना सीट शेयरिंग के लालू यादव द्वारा 4 सिंबल बांटे जाने पर उन्होंने तंज कसा है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा लालू यादव देश के बड़े नेता हैं, वो 4 नहीं 14 सिंबल भी बांट सकते हैं।