बक्सर: अनियंत्रित अर्टिगा ने ज्योति प्रकाश चौक पर ठेला दुकानदार समेत तीन को घायल किया, ड्राइवर हिरासत में
Buxar, Buxar | Apr 26, 2025 तेज रफ्तार स्कार्पियो के धक्का से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. जबकि एक ठेला व एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. यह घटना शहर के ज्योतिप्रकाश चौक के पास शनिवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे घटी. स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. ड्राइवर की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है. वह उतर प्रदेश के मऊ का रहने वाला है.