बक्सर: बक्सर के नगर भवन में आयोजित हुआ आभार मिलन समारोह
Buxar, Buxar | Apr 26, 2025 बक्सर स्थित नगर भवन में जनसुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्र ने आभार मिलन समारोह में 2024 लोकसभा चुनाव में समर्थन देने वाले साथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।