फुलवारी: फुलवारी शरीफ के ईसापुर से ₹25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Sep 28, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर से 25000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी जैद अनवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार बता दे कि इस कुख्यात अपराधी की तलाश पुलिस को कब से थी. यह अपराधी हत्त्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट,दंगा के कई मामले दर्ज थे. इसकी जानकारी आज शाम 4:00 बजे प्रेस वार्ता कर पश्चिमी सिटी एसपी सरत आर.एस ने दी.