नागदा: नागदा में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन, नपा द्वारा मुख्य आयोजन
Nagda, Ujjain | Apr 20, 2026 नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में आयोजित सम्मेलन में 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिन्हें आशीर्वाद देने शहरभर के गणमान्य शामिल हुए थे। बता दे कि बारातियों के स्वागत के लिए पूरा शहर सजा हुआ था। घरातियों द्वारा स्वागत सत्कार में कोई कसर नहीं रखी गई। शाम 5.30 बजे कृषि उपज मंडी परिसर से 45 जोड़ों का चल समारोह लग्जरी वाहनों के साथ शुरू हुआ। इन वाहनों को भी आकर्षक रुप