हज़ारीबाग: कटकमसांडी के छड़वा डैम में मात्र 18 फीट बचा है पानी, बाधित हो सकती है जलापूर्ति
छड़वा डैम सहित प्रखंड के अन्य जल स्त्रोत का जलस्तर घटने लगा है। कई गांवों के कुंए भी सूखने लगे है। जलाशयों में कम हो रहे जल स्तर से मानव सहित पशु पक्षियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। छड़वा डैम से हजारीबाग जिले वासियों सहित आसपास के गांव को पानी मिलता है। नगरवासियों को इस डैम से प्रतिदिन 36 लाख गैलन पानी की आपूर्ति की जाती थी।