बदायूं: सकतपुर गांव में पौधे तोड़ने के विवाद में हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों में चले फरसा व ईंट,दोनों पक्षों के दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jan 15, 2024 सोमवार को बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के सकतपुर गांव में पौधे तोड़ने के विवाद में कहासुनी में दो पक्षों के बीच फरसा व ईंट चलीं। एक पक्ष के यादराम पुत्र फूल सिंह और दूसरे पक्ष से सर्वेश पुत्र केम सिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने उझानी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों का उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल परीक्षण कराया है व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।