कुशेश्वरस्थान पूर्वी। श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसएसपी जगरनाथ रेड्डी उर्फ जला रेड्डी तथा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।