झांसी: नारायण बाग के पास झोपड़ी में मिली दुकानदार की लाश, 24 घंटे से लापता, बेटे ने कहा- पिता की हत्या कर चेहरा बिगाड़ा गया
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 झांसी में 24 घंटे से लापता दुकानदार की लाश मिली है। बेटा का आरोप है कि पिता के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उनकी हत्या कर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ा गया है। चेहरा और सीने पर जलने के निशान मिले हैं। गुरुवार सुबह दुकानदार घर से दुकान के लिए निकले थे। मगर, दुकान पर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह घर से 2 किलोमीटर दूर एक झोपड़ी में उनकी लाश मिली है।