झांसी: कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक ने पानी के टैंकर पर फावड़े से किया हमला, चालक के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 झाँसी में प्रचंड गर्मी के बीच पेयजल संकट से भी जनता जूझ रही है। पानी की किल्ल्त से जूझ रहे इलाकों में जलसंस्थान द्वारा टेंकरों से सप्लाई कराई जा रही है। टैंकर से पानी को लेकर लड़ाईयां भी सामने आ रहीं हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ज़ब पानी को लेकर एक शख्स ने फाबड़े से ट्रैक्टर पर हमला कर दिया।