झांसी: पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में, प्रेमनगर थाने में दर्ज हुआ केस
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 झांसी में सपा नेता एवं पूर्व पार्षद वंदना यादव के बेटे के सुसाइड के मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में 2 गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आनन फानन में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।बुधवार11 जून की सुबह महेंद्र प्रताप यादव का शव बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था।