कोरांव: रोजगार सेवकों ने कोरांव ब्लॉक मुख्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मानदेय भुगतान व वृद्धि की कई मांगे
कोरांव विकासखंड के रोजगार सेवकों ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वे अपने बकाए मानदेय के भुगतान, मानदेय में वृद्धि और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर दी है। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।