बांका: बांका अनुमंडल पदाधिकारी ने चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की
Banka, Banka | Nov 1, 2025 बांका अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी बांका विधानसभा राजकुमार की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर दो बजे प्रखंड सभागार में सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जानी है।