गिरिडीह: डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेंशन अदालत संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित
डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को 11 बजे पेंशन अदालत से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लंबित पेंशन मामलों की स्थिति, प्रगति और निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई।