💡 रक्षाबंधन पर भी अंधेरे में जसवंतनगर का बड़ा चौराहा! 😟
जसवंतनगर के बड़े चौराहे से ब्रज़ मिष्ठान भंडार तक सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हैं। स्थानीय निवासी भोले शुक्ला का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को शिकायत किए 5-6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक लाइटें ठीक नहीं कराई गईं।
रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी सड़क पर अंधेरा रहने से राहगीरों, खासकर महिलाओं और युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जल्द स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है।
📍 जसवंतनगर, इटावा
#जसवंतनगर #नगरपालिका #स्ट्रीटलाइट #इटावा #DPSChannel
Jaswantnagar, Etawah | Aug 28, 2026