हुज़ूर: कलेक्टोरेट के सामने जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों की चोरी पकड़ी गई
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 भोपाल में घरेलू रसोई गैस चोरी का एक और मामला सामने आया है। कलेक्टोरेट के सामने जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन में रखे घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस कम पाई गई। वाहनपर 'ऑन आर्मी ड्यूटी' का स्टीकर लगा था। उसमें 9 भरे और 9 खाली सिलेंडर रखे हुए थे।