शाहगंज: शांति भंग की आशंका में पुलिस ने 16 लोगों पर की कार्रवाई
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे शांति भंग की आशंका में 16 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़नपुर, कनामऊ, शेरपुर, लवायन और गभिरन गांवों में अभियान चलाया।