दमोह: दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिला मजिस्ट्रेट की हैसियत से दमोह जिले के 33 आतिशबाजी लाइसेंस किए निलंबित
Damoh, Damoh | Feb 16, 2024 दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिला मजिस्ट्रेट की हैसियत से दमोह जिले के 33 आतिशबाजी लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं| विस्फोटक अधिनियम 1884, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और विस्फोटक नियम -2008 के प्रावधानों के तहत गोदाम,भंडारण कक्ष का निर्माण नहीं पाए जाने व पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कलेक्टर अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है|