ग्यारसपुर: हैदरगढ़ के पहाड़ों पर दिखा तेंदुआ, जंगल जाने से डरे ग्रामीण
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में शनिवार रविवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ों और जंगल से लगे क्षेत्र में लोगों ने तेंदुए की हलचल देखी, जिसके बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल है।इन दिनों क्षेत्र में पट्टी (मूंग कटाई) का सीजन चल रहा है।