बीना: स्टेशन रोड सहित दुर्गा पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक रही भीड़, आज भजन संध्या
Bina, Sagar | Oct 17, 2026 शुक्रवार रात स्टेशन रोड स्थित महाकाली पंडाल, राम वार्ड मस्जिद वार्ड, महावीर चौक कच्चा रोड, बेलगैया वार्ड, भारत टॉकीज गांधी वार्ड, झांसी फाटक ब्रिज, पूर्वी रेलवे कॉलोनी और छोटी बेरिया सहित सभी पंडालों में बड़ी तादाद में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे।पंडालों में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जिन्हें देखकर भक्तों का मन मोहित हो रहा है।