हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के मदान स्कूल के तीन छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल, सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में तीनों रहे टॉपर
हनुमानगढ़ के मदान इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया है। स्कूल के गीतांश कस्बा अगमजोत सिंह और गुरु एकम सिंह ने अंडर-14 राइफल शूटिंग बालक टीम वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित हुई थी। शुक्रवार को स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया।