पिंड्रा: वाराणसी में साइबर अटैक से बचाव पर कार्यक्रम का आयोजन, बड़ागांव के व्यापारियों को दिए गए फर्जीवाड़े से बचाव के सुझाव
वाराणसी में गुरुवार को साइबर अटैक से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ा गांव क्षेत्र से 50 से अधिक व्यापारी शामिल हुए। इस मौके पर वाराणसी एक्सिस बैंक साउथ के क्लस्टर हेड शलभ पांडे और ब्रांच हेड अमित श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसमें व्यापारियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल से बचने के उपाय बताए गए।