पटना ग्रामीण: बिहार के 6 जिलों में आज शाम 7:00 से 7:15 बजे तक होगा ब्लैकआउट, सिविल डिफेंस करेगा मॉक ड्रिल
भारत सरकार के निर्देश पर आज यानी गुरुवार को बिहार के 6 जिलों—पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया—में सिविल डिफेंस की मॉकड्रिल होगी। इस दौरान शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक पूरे 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा। सायरन बजते ही बिजली काट दी जाएगी और लोगों को अपने घरों, दुकानों व दफ्तरों की लाइटें बंद करनी होंगी।