*इंदौर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में इकोक्लब ने किया वृक्षारोपण*
---
*महाविद्यालय परिसर में नीम के 10 पौधे रोपे, प्राकृतिक रूप से प्राप्त बीजों से तैयार किए गए थे सभी पौधे*
इंदौर, 29 सितंबर 2026
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में पर्यावरण संरक्षण एवं छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को इकोक्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव के संरक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में इकोक्लब प्रभारी डॉ. पूजा जैन द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में नीम के 10 पौधों का रोपण किया गया। विशेष बात यह रही कि वृक्षारोपण के लिए उपयोग किए गए सभी पौधे महाविद्यालय परिसर में प्राकृतिक रूप से प्राप्त बीजों से तैयार किए गए थे। इस पहल के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ ही छात्राओं को पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व से परिचित कराया गया।
*पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश*
कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ. मनीषा जोशी, डॉ. वनश्री गोडबोले, प्रोफेसर ऋतु मथुरिया, डॉ. रूपाली रावत, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. संध्या डावरे, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. अमरीश निगम, डॉ. नेहा गुप्ता एवं डॉ. आशीष कपूर सहित महाविद्यालय की छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे का समन्वय एवं सहयोग रहा। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं कर्मचारियों ने रोपित पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
---
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026