बहराइच: बहराइच पुलिस अधीक्षक ने ज़िले में तैनात 18 उपनिरीक्षकों का किया तबादला, मिली नई तैनाती नए थाना क्षेत्रों में
पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह ने जनपद में तैनात 18 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण अलग-अलग थाना क्षेत्र मे किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए शनिवार को प्रभारी मीडिया सेल ने बताया की पुलिस लाइन सहित जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में तैनात कुल 18 उपनिरीक्षकों का कानून व्यवस्था को जनपद मे चुस्त दुरुस्त बनाए रखने व आसन्न त्यौहारों के मद्देनजर स्थानांतरण किया गया है।