बहराइच: बनघुसरी चौराहे के पास ई-रिक्शा पर बैठी महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, रक्षाबंधन पर मायके जा रही थी, हुई मौत
रक्षाबंधन पर्व पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मोतीपुर के बनघुसरी गांव की रहने वाली पुष्पा अपने मायके जा रही थी। लेकिन रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।