नवाबगंज: हाईवे पर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मसौली में पैर फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, पैगंबरपुर निवासी सतीश पुत्र विजय कुमार मछली चौराहे से अपने घर जा रहा था।