बसंतपुर: वीरपुर की बेटी सौम्या ने रचा इतिहास, सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी में जीता गोल्ड; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कहते हैं कि प्रतिभा को केवल सही दिशा और अवसर की आवश्यकता होती है. इसके बाद सफलता की उड़ान को रोक पाना आसान नहीं होता. वीरपुर की होनहार बेटी सौम्या ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर ऐसा ही कर दिखाया है. झारखंड की राजधानी रांची में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में 45 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में सौम्या ने शानदार प्र